फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से राहत का सिलसिला जारी, रविवार को एक नए संक्रमित की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रविवार को जिले में एक नए संक्रमित की पुष्टि की गई है। इसके बाद जिले में इस लहर में अब तक कुल 2960 मामले सामने आ चुके हैं जबकि, सक्रिय मामले सात ही रह गए हैं।
विज्ञापन

जिले में रोजाना कोरोना के मरीजों की संख्या घटती जा रही हैं। जिसे देख कर लग रहा है कि जिले में कोरोना संक्रमण नियंत्रण में हैं। वहीं, जिले में 19 दिसंबर को इस लहर का पहला कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। इसके बाद लगातार संक्रमितों की आंकड़ा बढ़ रहा है। एक माह में संक्रमितों की संख्या दो हजार के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पोर्टल पर अब तक पांच लोगों की मौत अपलोड की जा चुकी हैं। लेकिन, रविवार को एक बार फिर जिले में राहत भरी खबर आई। जिले में सिर्फ एक नए कोरोना संक्रमित की पुष्टि की गई। जबकि, दो संक्रमितों ने आइसोलेशन की अवधि पूरी कर ली है। रविवार की रिपोर्ट के बाद जिले में इस लहर में अब तक 2960 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। जबकि, जिले में सक्रिय मामले सात रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें