फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक यूनिट ब्लड से बचेगी चार की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। चिकित्सा क्षेत्र में जिले को जल्द ही एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। जिला अस्पताल में ब्लॅड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट लगाई जाएगी। ब्लॅड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट लगाने के लिए प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही यूनिट लगाने का कार्य शुरु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में अब तक एक यूनिट ब्लड लिए जाने पर उसका लाभ एक मरीज को ही मिल पाता है। अब एक यूनिट ब्लड को चार पार्ट में अलग-अलग बनाया जाएगा। इसके बाद एक यूनिट ब्लड का लाभ चार लोगों को दिया जा सकेगा। इसके बाद जरूरतमंदों को ब्लड के जरूरी तत्व ही दिए जाएंगे। ब्लडबैंक में ब्लड से तत्व अलग-अलग करने की सुविधा नहीं होने से दिक्कतें आती थी। ब्लड बैंक में ब्लड कंपोनेंट सेप्रेशन यूनिट में ब्लड से चार अलग-अलग तत्व निकालने का काम किया जा सकेगा। इसके बाद जिस जरूरतमंद को ब्लड के चार तत्वों में से जिस तत्व की जरूरत होगी, उसे वही तत्व दिया जाएगा। सीएमएस डॉ. एचके मित्रा ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर काफी गंभीर है। जनपदवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए जिला अस्पताल को आधुनिक संसाधनों से लैस किया गया है। इस समय संयुक्त जिला अस्पताल में ब्लॅड बैंक, सिटी स्कैन, डिजिटल एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, की सुविधा उपलब्ध हैं। जिला चिकित्सालय को और भी आधुनिक संसाधनों से लैस करने के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट लगाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलने पर ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि यह यूनिट लगने पर खून से प्लाज्मा, आरबीसी, प्लेट लेट्स व ब्लड फैक्टर अलग-अलग निकाला जाएगा। आवश्यकता के अनुसार खून से प्लाज्मा, आरबीसी, प्लेट लेट्स व ब्लड फैक्टर निकाल कर मरीजों को उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें