शाहबाद/रामपुर। गणतंत्र दिवस पर युवा कल्याण सेवा समिति की ओर से समिति के अध्यक्ष अमन गर्ग की अध्यक्षता में 501 फिट लंबे तिरंगे के साथ वीर शहीदों को समर्पित तिरंगा यात्रा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री बालाजी दरबार समिति के महंत अभिषेक मिश्रा ने फीता काटकर किया गया। इसके बाद तिरंगा यात्रा कृष्णा मंदिर से आंबेडकर पार्क होते हुए गांधी समाधि पर पहुंचकर राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुई। शहीद स्मारक पर सम्मान समारोह का शुभारंभ सिटी मजिस्ट्रेट रामजी मिश्र द्वारा किया गया। 65 लोगों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। समिति के प्रवक्ता क्षितिज सक्सेना ने बताया कि समिति एक प्रयास है, एक सोच है एवं एक संकल्प है। इस मौके पर श्याम सुंदर जैन, अरविंद सक्सेना, आशु, निखिल, तरुण, अंकुर, अभिषेक, मनी, केशव, हर्षित, वीरू, सूरज, आसिफ, फरहान, पिंटू, अंकित, विपिन, सुशील, विशाल, विक्की, प्रिंस, सौरभ, शिवम, अशोक, विनीत आदि मौजूद रहे।
वहीं, दूसरी ओर शाहबाद में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। रामलीला मैदान में तिरंगे को समाजसेवी अन्नू रावत ने फहराया और इसके बाद सभी ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाया। देशभक्ति गीतों के साथ तिरंगा यात्रा स्टेट बैंक, बजरंग चौक होते हुए कोतवाली के सामने से गुजरकर रामपुर चौराहे पर पहुंची। यहां से चंदौसी चौराहे से होकर बिलारी बस स्टैंड से होते हुए वापस रामलीला मैदान पर पहुंचकर तिरंगा यात्रा समाप्त हुई। इस दौरान जगह जगह तिरंगा यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। तिरंगा यात्रा में मनीष शर्मा, अनुभव शर्मा, सुमित भटनागर, रोहित कुमार एडवोकेट, शिवा राणा, आर्यन श्रीवास्तव, मोनी पांडे, फैजुल आसिफ, अनुज उपाध्याय, आयुष चौबे, शुभम रस्तोगी, केशव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। जबकि सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाल शिवचरन सिंह, एसएसआई धर्मेन्द्र सोलंकी, सिपाही जितेन्द्र, धर्मेन्द्र और मंजीत सिंह साथ-साथ रहे।