two people corona positive in Rampur and Kinnaur
रामपुर/किन्नौर। रामपुर और किन्नौर में बुधवार को एक-एक कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है। ननखड़ी ब्लॉक में 22 रैपिड टेस्ट लिए गए हैं और इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि, रामपुर में 6 रैपिड एंटीजन टेस्ट लिए गए हैं। इनमें एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वहीं, खनेरी में भी 20 रैपिड टेस्ट लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
वहीं, किन्नौर जिले में कोविड-19 के 51 सैंपल लिए गए, जिनमें एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 50 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पॉजिटिव आने वाली 63 वर्षीय महिला आकपा गांव से है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि जिले में अब तक कोविड-19 के 20,165 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 1,339 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से 1,319 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं और अब जिले में कोरोना के केवल चार मामले ही सक्रिय हैं। जिले में कोरोना से 16 रोगियों की मौत हो चुकी है।