रामपुर। लोकसभा उपचुनाव के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 26 जून को होनेे वाली मतगणना प्रक्रिया के पर्यवेक्षण के लिए प्रेक्षकों को नियुक्त किया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि लोकसभा उपचुनाव को अपने पर्यवेक्षण में सकुशल संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किए गए सामान्य प्रेक्षक रामपुर आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 35 एवं 37 के लिए प्रेक्षक सुरेंद्र कुमार मीना मोबाइल नंबर 7906521124 है। इनके लाइजनिंग ऑफिसर उप निबंधक शाहबाद करूणेश वर्मा का मोबाइल नंबर 9411442300 है। विधानसभा निर्वाचन क्षेेत्र 36 के लिए प्रेक्षक टीकम चंद्र बोहरा मोबाइल नंबर 6396387281 है। इनके लाइजनिंग ऑफिसर सब रजिस्ट्रार बिलासपुर धीरेंद्र कुमार राय मोबाइल नंबर 9415756175 एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 34 एवं 38 के लिए प्रेक्षक एमएल चौहान मोबाइल नंबर 7017074002 है। इनके लाइजनिंग ऑफिसर सब रजिस्ट्रार सदर कौशल कुमार दीक्षित मोबाइल नंबर 9415557842 है। उन्होंने बताया कि प्रेक्षक से आम लोगों को मिलने के लिए डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम गेस्ट हाउस मौलाना मौहम्मद अली जौहर यूनविर्सिटी रामपुर में पूर्वाहन दस बजे से पूर्वाहन 11 बजे तक मिल सकते हैं। संवाद