फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: डूंगरपुर प्रकरण में आजम खां से जुड़े दो मामलों में आपत्ति दाखिल, 11 को होगी अगली सुनवाई

Thu, 28 Apr 2022 08:37 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर

सार

एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल) में चल रही है। गुरुवार को अभियोजन की ओर से डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र पर आपत्ति दाखिल की गई। अब इस मामले की अगली सुनवाई 11 मई को होगी।
विज्ञापन
आजम खां - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा नेता आजम खां के खिलाफ डूंगरपुर प्रकरण में दर्ज दो मामलों में अभियोजन की ओर से आपत्ति दाखिल की गई है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 11 मई को होगी। साल 2019 में डूंगरपुर बस्ती में रहने वाले लोगों ने आजम खां और कुछ सपाइयों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए थे। जिनमें आजम खां पर आरोप लगाया था कि उनके इशारे पर बस्ती के लोगों से मारपीट, लूटपाट कर उनके मकानों को ध्वस्त कर दिया गया था। जिसमें आजम खां समेत कई सपाई आरोपी हैं। इस मामले में गंज थाने में 12 मुकदमे दर्ज किए गए थे। जिसमें सभी मामलों में आजम खां की जमानत मंजूर हो चुकी है।

विज्ञापन


इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल) में चल रही है। गुरुवार को अभियोजन की ओर से डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र पर आपत्ति दाखिल की गई। अब इस मामले की अगली सुनवाई 11 मई को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें