फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी शिक्षा और सम्मान, प्राथमिक चिकित्सा तथा मौलिक कर्तव्यों के प्रति किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिलेभर के महाविद्यालयों में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविरों में ग्रामीणों को नारी शिक्षा और सम्मान, प्राथमिक चिकित्सा और उनके मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरुक किया गया। जागरुकता रैलियां निकाली गईं और गोष्ठी आयोजित की गई।
विज्ञापन

राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शिविर के छठे दिन की शुरुआत योग के साथ हुई। छात्र-छात्राओं द्वारा अपने अपने गांव पैगा, मझरा जगतपुर, जगतपुर और शौकत नगर में जाकर नारी शिक्षा और सम्मान, प्राथमिक चिकित्सा तथा अपने मौलिक कर्तव्यों की जानकारी लोगों को घर-घर जाकर दी। रैली निकाली गई तथा दीवार पर स्लोगन लिखने के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया। दोपहर को हुई संगोष्ठी में मुख्य वक्ता डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ एनएसएस जैसे कार्यक्रमों से जुड़कर छात्र अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकते हैं। मुख्य अतिथि डॉ. अजय विक्रम ने कहा कि एनएसएस शिविर छात्रों को व्यक्तित्व के विकास के अवसर देता है। डॉ. मुजाहिद अली ने गीत के माध्यम से छात्रों को उत्साह का संदेश दिया। डॉ.इरम ने गजल के माध्यम से छात्रों को समाज सेवा की लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि डिप्टी एसपी जमीर अहमद, डॉ. वी के चौधरी, डॉ. राजीव पाल, डॉ.ब्रह्म सिंह, डॉ.निधि डॉ. वीके रॉय, डा. अख्तर हुसैन, डॉ. मोहम्मद कामिल हुसैन एवं ग्राम प्रधान भूप सिंह व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
दूसरी ओर दीक्षित कॉलेज आफ हायर एजूकेशन की ओर से लदौरा नारायणपुर गांव में चल रहे शिविर का छठा दिन सामाजिक बुराइयां उन्मूलन दिवस के रूप में मनाया। समाज में व्याप्त दहेज प्रथा, बाल विवाह प्रथा, लिंग भेद, कन्या भ्रूण हत्या, नशाखोरी जैसी बुराइयों को हटाने के लिए कार्यक्रम किए। गोष्ठी में महाविद्यालय के प्रबंधक विकास दीक्षित, डा. मीनू सक्सेना, प्रतिभा शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें