फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक का आरोपी भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। इश्क में फंसाकर कोतवाली में की गई शादी के एक माह बाद ही दहेज की खातिर पत्नी को तीन तलाक देने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जनवरी माह में नरपत नगर निवासी फैजान और पड़ोस के गांव की युवती को लोगों ने बाइक से फरार होते पकड़ा था। तब पता चला कि युवक-युवती आपस में प्रेमी युगल हैं। मामला कोतवाली तक पहुंचा, तब दोनों पक्षों के परिजनों को बुला लिया गया। पूछताछ में पता चला कि युवती उत्तराखंड के एक नर्सिंग होम में नर्सिंग सीख रही थी। तभी इनके बीच प्रेम प्रसंग हो गया था। कोतवाली में परिजन ने युवती और युवक को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन युवती अपने प्रेमी से शादी पर अड़ी रही। जेल जाने से बचने के लिए युवक भी शादी के लिए राजी हो गया था। इसके चलते निकाह कर लिया गया। अभी एक माह ही हुआ था कि इश्क का भूत उतरने लगा। हालात इतने खराब हुए कि शनिवार को नव दंपती कोतवाली पहुंच गया। पति ने कोतवाल हरेंद्र सिंह के समक्ष पेश होकर जो कुछ कहा वो हतप्रभ करने वाला बयान था। पति बोला कोतवाल साहब मुझे भले ही जेल भेज दो, लेकिन में पत्नी को अपने पास नही रखूंगा। यह कहते हुए उसने तलाक-तलाक-तलाक बोल दिया। तीन तलाक से मौजूद लोग स्तब्ध रह गए।
विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने फैजान को तत्काल हिरासत में ले लिया था। इस मामले में पुलिस ने पति फैजान अली, सलीम अहमद, नसीम अहमद, इरफान, फरमान और बिल्लू के खिलाफ मारपीट व दहेज समेत तीन तलाक धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने रविवार को उसका चालान कर दिया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाल हरेंद्र सिंह का कहना है कि अभी पांच नामजद आरोपियों की तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें