फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कुपोषित बच्चों के लिए वरदान बना एनआरसी

Sat, 04 Apr 2026 11:13 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में कुपोषण से जूझ रहे बच्चों को स्वस्थ बनाने में जिला अस्पताल स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) अहम भूमिका निभा रहा है। वर्तमान में केंद्र में सात बच्चों का उपचार चल रहा है, जहां उन्हें चिकित्सकीय देखरेख, संतुलित आहार, दवाएं और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन

एनआरसी प्रभारी डॉ. हैदर अली खान ने बताया कि केंद्र में भर्ती बच्चों का औसतन 14 दिन तक उपचार किया जाता है। इस दौरान उनके वजन, लंबाई और स्वास्थ्य में सुधार पर विशेष निगरानी रखी जाती है। साथ ही परिजनों को पोषण संबंधी प्रशिक्षण भी दिया जाता है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 से अब तक एनआरसी में 1882 कुपोषित बच्चों का सफल उपचार किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुपोषण मुक्ति अभियान लगातार जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



चार में एनआरसी में भर्ती बच्चों का आंकड़ा
वर्ष - बच्चे
2022-23 - 119
2023- 24 - 115
2024-25 - 155
2025-26 - 130
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें