फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले चाकू-छुरी चलाते थे  अब फेसबुक से कर रहे हमले

Sun, 07 Aug 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
विज्ञापन
रामपुर में नगर पालिका सभागार में दुकानदारों को दुकानों की चाभी सौंपते मंत्री मो. आजम खां।
विज्ञापन

विज्ञापन
 नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने नवाब खानदान पर रामपुर और अवाम की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा है कि पहले यह हाथ-पैर और चाकू-छुरी से मारते थे लेकिन, अब मुझ पर और मेरे समर्थकों पर फेसबुक से हमला करते हैं। आजम खां ने यह बात नगर पालिका द्वारा बनाई गईं 40 दुकानों के आवंटन कार्यक्रम के दौरान कही। 

शनिवार को नगर पालिका द्वारा शहर में बनाई गईं टीपू सुल्तान मार्केट, बी-अम्मा मार्केट, अस्तबल मार्केट, पुराना गंज मार्केट और गुरुनानक मार्केट में पात्रों को दुकानों का आवंटन किया। दुकान स्वामियों को दुकानों की चाभी कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां ने सौंपी। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह चाहते थे कि यह दुकानें लोगों को निशुल्क मिलें लेकिन, शासन के नियमों के कारण इनका राजस्व जमा कराना पड़ा। कहा कि कोई फैसला हौसले से बड़ा नहीं होता। बड़े हौसले से हर फैसला छोटा हो जाता है। उनके सामने कई बड़े से बड़े सवाल आए जिन पर वो परेशान तो हुए लेकिन, नाकाम नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 नवाब खानदान पर निशाना साधते हुए कहा कि लाट साहब, नवाब, अंग्रेज और बादशाहों ने सिर्फ अपने लिए काम किया। अवाम के विकास के लिए कुछ नहीं किया। नवाबों ने जो जवान बेटियों के साथ किया, अगर लोकतंत्र की जगह नवाबी होती तो हम एक-एक बेटी की अस्मत का बदला लेते। कहा कि पहले उनके विरोधी हाथ-पैर और चाकू-छुरी से मारते थे, अब मुझपर और मेरे समर्थकों पर फेसबुक पर गलत पोस्ट डालकर हमले करते हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें