फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक स्वार में एक लाख से अधिक का गबन, दो शाखा प्रबंधकों समेत पांच कर्मचारियों को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला सहकारी बैंक की स्वार की शाखा में भी एक लाख रुपये से अधिक के गबन का मामला सामने आया है। किसी पेंशनधारक के खाते से रकम निकाल ली गई, तो किसी खाताधारक के खाते से धनराशि निकाल ली गई। शिकायत मिलने पर जांच कराई गई। जांच में शिकायत सही पाई गई। जिसके बाद बैंक सचिव ने दो शाखा प्रबंधकों समेत पांच कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए हैं। सभी पांचों कर्मचारियों से 15 दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

रामपुर जिला सहकारी बैंक में लगातार अनियमितताएं व उसके बाद कार्रवाइयां सामने आ रही हैं। फिर चाहें मृतकों के खातों से फर्जी तरीके से पेंशन की धनराशि निकालने की बात हो या फिर एलोवेरा की खेती पर मानक विरुद्ध तरीके से ऋण वितरण का मामला हो। पुराना गंज, पटवाई, राजद्वारा और खौद शाखाओं के बाद अब जिला सहकारी बैंक की स्वार शाखा में बड़ा घपला सामने आया है। बैंक अधिकारियों की माने तो बैंक में तैनात रहे कुछ कर्मचारियों ने खाताधारकों के खाते से गलत तरीके से रकम निकाल दी और उसका गबन कर लिया। इनमें अधिकांश खाते पेंशन से संबंधित हैं। मामले की शिकायत जब बैंक सचिव उपेंद्र कुमार सारस्वत को मिली, तो उन्होंने जांच के आदेश दे दिए। यह जांच बैंक के उप महाप्रबंधक प्रशासन व अनुभाग अधिकारी प्रशासन को सौंपी गई। जांच में सामने आया कि बैंक कर्मचारियों ने नियम विरुद्ध तीन खातों से 1,10,631 रुपये निकाल दिए। इनमें दो खाते पेंशन के थे। जांच कमेटी ने रिपोर्ट बैंक सचिव को सौंप दी, जिसके बाद बैंक सचिव ने तत्कालीन शाखा प्रबंधक वीरेंद्र कुमार कुशवाहा, तत्कालीन कनिष्ठ शाखा प्रबंधक अमरीक सिंह, तत्कालीन क्लर्क व कैशियर श्याम, आलोक व सूरजभान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सभी से 15 दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है। जवाब संतोषजनक न होने पर सभी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें