फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर : जेल के बाहर पुलिसकर्मियों ने लगाए जयंत चौधरी जिंदाबाद के नारे, छह को नोटिस जारी

Sat, 29 Jan 2022 06:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

माना जा रहा है कि राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी को लेकर नारेबाजी की गई थी। वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में जेल प्रशासन ने छह जेल कर्मियों को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : @ghaziabadpolice
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेल की सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों का सड़क पर नृत्य करते हुए और जयंत चौधरी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए वीडियो वायरल हुआ है। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी को लेकर नारेबाजी की गई थी। वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में जेल प्रशासन ने छह जेल कर्मियों को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर शुक्रवार को एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में कुछ पुलिस कर्मी रामपुर जेल के बाहर देशभक्ति गीत पर नृत्य करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में कुछ पुलिस कर्मी जयंत चौधरी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए नजर आ रहे थे। चूंकि, विधानसभा चुनाव का माहौल है और नारेबाजी कोई सामान्य व्यक्ति नहीं, बल्कि पुलिस कर्मी हैं।

नारेबाजी में जयंत चौधरी का नाम है और चुनावी माहौल में रालोद के मुखिया का नाम भी जयंत चौधरी है। लिहाजा, लोगों ने इसे उनके नाम के साथ जोड़ना शुरु कर दिया। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पहले इस वीडियो को कुछ लोगों ने मेरठ व आगरा का बताया, लेकिन बाद में पता चला कि यह वीडियो रामपुर जेल के बाहर का है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य ने बताया कि यह वीडियो गणतंत्र दिवस का है। दरअसल, जेल की सुरक्षा में लगे जेल कर्मी संदीप को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया गया था। सम्मानित होने के बाद उसके साथी भी खुशी में नृत्य कर रहे थे। इसी में नारेबाजी की बात सामने आई है। जेल अधीक्षक के अनुसार संदीप का घर का नाम जयंत है। फिलहाल, इस संबंध में छह पुलिस कर्मियों को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा गया है। साथ ही इस पूरे मामले की रिपोर्ट आईजी कारागार को भी भेजी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें