रामपुर। जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर बनाए गए पुलिस प्रेक्षक आईजी बीजे चंद्रन ने निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल और अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्हाेंने चुनाव को निष्पक्ष और सकुशल कराने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस प्रेक्षक ने नगर क्षेत्र में पुलिस, अर्धसैनिक बल, पीएसी के द्वारा किया जा रहे एरिया डोमिनेशन का निरीक्षण किया। जिस पर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा विधानसभा वार नियुक्त प्रेक्षकों के साथ उन्होंने शिष्टाचार भेंट की।