फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान तुलवाने को लेकर किसान और केंद्र प्रभारी में नोकझोंक, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। धान तौलवाने को लेकर किसान और क्रय केंद्र प्रभारी के बीच जमकर नोकझोंक हो गई। इससे हंगामा हो गया। लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही एसडीएम व पुलिस भी पहुंच गई। हंगामा करने व एसडीएम से अभद्रता करने वाले किसान के दो बेटों को पुलिस हिरासत में लेकर कोतवाली आ गई। उधर, किसान ने नियम विरुद्ध कार्रवाई बताई है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के अनवा गांव निवासी किसान ठाकुर वीर सिंह अपनी पत्नी के नाम का रजिस्ट्रेशन लेकर धान तौलवानेे के लिए शनिवार को मंडी परिसर में लगे धान क्रय केंद्र पर पहुंच गए। देर शाम जब उनका नंबर आया। तब धान की नमी के मानक चेक की गई। नमी 20 प्रतिशत से ऊपर पाई गई। जिसको लेकर केंद्र प्रभारी सुशील शर्मा ने धान तोलने से मना कर दिया। किसान के पुत्र ने इसकी शिकायत क्षेत्रीय विपणन अधिकारी मधु यादव से की। उन्होंने फिर से चेक कराई, जिस पर उतनी ही नमी आई। उन्होंने किसान से पहले धान को सुखाने के लिए कहा। इस पर किसान के पुत्र ने डीएम को फोन कर शिकायत कर दी। फोन के बाद केंद्र प्रभारी सुशील शर्मा धान तौलवानेे लगे। इसी बीच मंडी परिसर में अंधेरा हो गया। विद्युतापूर्ति ठप होने की वजह से किसान के पुत्र ने जेनरेटर की व्यवस्था करने को कहा। देर रात हो जाने के कारण केंद्र प्रभारी सुशील कुमार ने अगले दिन धान तोलने को कह दिया। इस पर किसान तथा उसके पुत्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। जिसकी सूचना विपणन अधिकारी ने एसडीएम अशोक चौधरी से कर दी। हंगामे की सूचना पाकर एसडीएम मंडी परिसर में पहुंचे और दोबारा से अपने सामने धान की नमी चेक कराई। उस दौरान एसडीएम ने हंगामा करने वाले और सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने के मामले में नसीहत देने लगे। बाद में किसान के धान की दोबारा नमी चेक कराने पर दोबारा से 20 प्रतिशत नमी आई। नमी आने पर एसडीएम ने किसान को हड़काया। साथ ही किसान के बेटों द्वारा हंगामा करने और सरकारी मशीनरी के साथ छेड़छाड़ व अभद्र व्यवहार करने में कार्रवाई की बात कही। जिस पर किसान के बेटे ने एसडीएम से भी बहस कर ली और अभद्र व्यवहार करने लगा। एसडीएम ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे वरिष्ठ उपनिरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने हंगामा करने वाले किसान के दोनों बेटों को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आए। एसडीएम अशोक चौधरी ने केंद्र प्रभारी शर्मा से हंगामा करने वालों के विरुद्ध कोतवाली में प्रार्थना पत्र देने का निर्देश दिया। दूसरी ओर केंद्र प्रभारी सुशील कुमार शर्मा को भी नसीहत दी है। जबकि, किसान वीर सिंह का कहना है कि एसडीएम ने नियम विरूद्घ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें