फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण में सहयोग न करने वाले स्कूलों की मान्यता होगी रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। किशोरों के टीकाकरण कराने में सहयोग न करने वाले मान्यता प्राप्त स्कूूलों की मान्यता रद्द की जा सकती है। टीकाकरण में सहयोग न करने वाले 27 मान्यता प्राप्त 27 स्कूूलों को नोटिस जारी किए गए हैं। दो दिन के अंदर टीकाकरण का लक्ष्य पूरा न कराने पर मान्यता रद्द की जाएगी। टीकाकरण का लक्ष्य पूरा न करने वाले अशासकीय मान्यता प्राप्त स्कूलों के प्रधानाचार्यों का वेतन बाधित किया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार ने 15 वर्ष की आयु से ज्यादा और 18 वर्ष कम किशोरों का टीकाकरण कराने के निर्देश दिए थे। शासन के निर्देश पर जिलेभर के 248 राजकीय, अशासकीय और मान्यता प्राप्त हाईस्कूल और इंटर कालेजों में पांच जनवरी से टीकाकरण शुुरु कराया था। डीएम ने 10 जनवरी तक जिले भर के सभी स्कूलों में पढ़ने वाले किशारों के टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए थे। लेकिन, निर्धारित तारीख तक कई मान्यता प्राप्त स्कूूलों में टीकाकरण का लक्ष्य पूरा नहीं कराया जा सका। इस मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें