फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी समिति को बिना कनेक्शन के ही थमा दिया 3.35 लाख रुपये का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। बिजली विभाग ने समोदिया किसान सहकारी समिति को बिना कनेक्शन के ही 3.35 लाख रुपये का बिल जमा करने का नोटिस भेज दिया। बकाया का नोटिस आया, तो समिति के सभापति व सचिव के होश उड़ गए। मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

मीटर तेज चलने, अधिक बिल आने और कनेक्शन कटने के बाद भी बिल आने की शिकायतें बिजली विभाग में आम हो गई हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें बिना बिजली कनेक्शन के ही सहकारी समिति समोदिया को बिजली विभाग ने बिजली बिल का 3.35 लाख रुपये बकाया होने का नोटिस भेज दिया है। जबकि समिति में सोलर पैनल लगा कर प्रकाश की व्यवस्था की गई है।
बिजली विभाग ने यहां पर बिल जमा नहीं होना बताते हुए डाक के द्वारा नोटिस भेज दिया गया, जो वरिष्ठ कर्मचारी को मिला। सहकारिता कर्मी अकरम हुसैन को मिले नोटिस में कहा गया है कि 3.35 लाख रुपये का बिल शीघ्र जमा कराएं, अन्यथा अग्रिम कार्रवाई होगी। इस नोटिस को पाकर सचिव तोता राम और सभापति बाबू राम मौर्य भी आश्चर्य चकित रह गए। सचिव ने मामला उच्च अधिकारी के संज्ञान में डाला है।
विज्ञापन

-मामला हमारे संज्ञान में नहीं है। समिति कार्यालय का कभी कनेक्शन रहा होगा, तभी बिल अथवा नोटिस जारी किया गया होगा। इसके बावजूद वह अपने स्तर से इस मामले की बुधवार को अभिलेखीय जांच कराएंगे।
विज्ञापन

-भगवंत सिंह, अवर अभियंता, स्वार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें