फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन आज से  

Fri, 20 Jan 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दूसरे चरण के लिए जिले में चुनावी दंगल शुक्रवार से शुरू होगा। इसके लिए कलेक्ट्रेट को पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। सात दिन चलने वाले नामांकन को लेकर प्रशासनिक अमले ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। नामांकन के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के प्रबंध किए गए हैं।      

विधानसभा चुनाव के लिए रामपुर में दूसरे चरण में15 फरवरी को मतदान होना है। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी। जिले की पांच विधानसभाओं के लिए नामांकन कलेक्ट्रेट में किया जाएगा। इसको लेकर प्रशासनिक अमले ने अपने स्तर से तैयारियां पूरी कर ली हैं। नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इसके साथ ही आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। नामांकन के लिए सौ मीटर के इलाकों को सील किया जाएगा। यहां किसी भी तरह के वाहन की कोईआवाजाही नहीं होगी।
विज्ञापन


यहां से प्रत्याशी पैदल ही कलेक्ट्रेट तक पहुंचेगा। नामांकन  के दौरान स्टार चौराहा, अंबेडकर पार्क और एसपी आवास के   बराबर बैरीकेडिंग कराई जाएगी। इसके अलावा पुलिस के साथ ही पीएसी भी तैनात की जाएगी। सुरक्षा का प्लान जबर्दस्त रहेगा। जिलाधिकारी अमित किशोर ने बताया कि किसी भी तरह की कोई गड़बड़ न हो इसके लिए सभी  सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। नामांकन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में होने वाले नामांकन को लेकर जिलाधिकारी ने अफसरों के संग गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर का मुआयना किया। कलेक्ट्रेट में सुरक्षा का इंतजाम कड़ा रखने के  भी निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान एडीएम एमपी सिंह, एएसपी तारिक मोहम्मद,सीओ बिलासपुर राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।     
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें