फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अभियान चलाकर नौ बच्चों को बालश्रम से कराया मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बालश्रम के खिलाफ एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) थाना व श्रम विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत टीम ने गंज क्षेत्र में नौ बाल श्रमिकों को बालश्रम से मुक्त कराया। टीम ने मुक्त कराए गए बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया। साथ ही नियोक्ताओं को चेतावनी दी कि यदि दोबारा बालश्रम कराते पकड़े गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बालश्रम के खिलाफ श्रम विभाग व पुलिस की ओर से संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में चाइल्डलाइन की टीम को भी शामिल किया गया है। टीम द्वारा बालश्रम उन्मूलन अभियान, बाल-भिक्षावृत्ति, मानव तस्करी, बाल-विवाह तथा महिलाओं से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देने के साथ-साथ लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
चेकिंग अभियान थाना गंज व अजीमनगर क्षेत्र के होटल, ढाबा, मोटर साइकिल व कपड़ा शोरूम में चलाया गया। टीम ने यहां से नौ बच्चों को रेस्क्यू कर मेडिकल परीक्षण कराकर बालश्रम से मुक्त कराया। साथ ही दुकान स्वामियों को बालश्रम अधिनियम के बारे में जानकारी दी। बालश्रम रोकथाम के संबंध में मेडिकल स्टोर, होटल और ढाबा मालिकों को हिदायत दी गई कि किसी भी दशा में 18 वर्ष से कम उम्र के बालकों को काम पर न रखा जाए, ऐसा करना दंडनीय अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें