फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना कैश भड़की पब्लिक, जाम लगाकर हंगामा

Tue, 22 Nov 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 नोटबंदी के 13 वें दिन भी कैश की किल्लत रही। इससे जूझतेलोगों को न तो बैंकों से राहत मिली और न ही एटीएम से। कैश न मिलने पर लोगों ने पंजाब नेशनल बैंक में जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने जाम लगा दिया और जमकर नारेबाजी की। बाद में महिलाओं को पुलिस ने किसी तरह शांत कराया। इसी तरह खौद में भी बीओबी की बैंक पर लोगों ने जमकर हंगामा किया।

नोटबंदी के बाद लोग कैश के लिए भटक रहे हैं, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल रही है। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को बैंक खुले तो लोगों को राहत की उम्मीद थी, लेकिन बैंक खुलने के बाद भी लोगों को कोई खास राहत नहीं मिल पाई। बैंकों में छाई अव्यवस्थाओं को लेकर हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी हुई। सिविल लाइंस की सुपर मार्केट स्थित पंजाब नेशनल बैंक में दोपहर के वक्त महिलाओं का पारा चढ़ गया। यहां लोग सुबह से कतार में लगे हुए थे। 
विज्ञापन


बैंक ने कैश खत्म होने की बात कही, जिसके बाद सुबह से इंतजार में लगे लोगों खासतौर से महिलाओं का पारा चढ़ गया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। महिलाओं ने गेट पर हंगामा शुरू कर दिया  और फिर शौकत अली रोड पर जाम भी लगा दिया। पुलिस ने इस बीच मौके पर पहुंचकर लोगों की शिकायतों को सुना। उनका कहना था कि वह तीन दिन से कैश के लिए आ रहे हैं, लेकिन उन्हें कैश नहीं दिया जा रहा है। बैंक लगातार लापरवाही बरत रहे हैं, जिसकी वजह से दिक्कत हो रही है।

पुलिस ने यहां किसी तरह महिलाओं को शांत किया। सैदनगर प्रतिनिधि के अनुसार खौद स्थित बैंक आफ बड़ौदा बैंक में भी लोगों ने खूब हंगामा किया। यहां लोगों को कैश नहीं मिला। लोग सुबह से ही कतार में लगे हुए थे, लेकिन बैंक वालों ने कैश नहीं दिया, जिसकी वजह से दिक्कत हुई। लोग कैश के लिए इधर उधर भटकते हुए नजर आए।
विज्ञापन

 लोगों का कहना था कि बैंक में अफसर लापरवाही बरत रहे हैं। दिन भर कतार मे लग रहे है,लेकिन कोई राहत नहीं मिल रही है। हंगामा होते देख पुलिस ने किसी तरह लोगो को शांत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें