फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र : रात्रि जागरण कर की मां कालरात्रि की अराधना

विज्ञापन
रामपुर के शक्ति दरबार में सातवें नवरात्र पर हवन पूजन करते पुजारी। संवाद - फोटो : RAMPUR
विज्ञापन
रामपुर। चैत्र नवरात्र के सातवें दिन सोमवार को श्रद्धालुओं ने मां कालरात्रि का पूजन किया। जन्म, पालन और काल तीनों का संचालन करने वाली मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने काल के भय से मुक्ति का वर मांगा। साथ ही रात में भी रात्रि जागरण कर अखंड ज्योति जलाकर मां के मंत्रों का जाप कर सभी कार्य सिद्ध होने की मनोकामना की। सोमवार को लॉकडाउन समाप्त होने के बाद श्रद्धालु मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे और कोविड-19 गाइडलाइन के अनुसार पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र के सातवें दिन श्रद्धालुओं ने मां के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुुओं ने घर पर श्री दुर्गा नवरात्र व्रत कथा, श्री दुर्गा चालीसा और आरती का पाठ कर अज्ञारी पूजन किया। कई श्रद्धालुओं ने श्री दुर्गा सप्तशती के साथ ही कीलक, कवच और अर्गला स्तोत्र का पाठ भी किया। सात दिनों तक श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ करने वाले साधकों ने सोमवार को 13 अध्याय पूर्ण कर श्री दुर्गा सप्तशती पाठ पूर्ण किया। श्रद्धालुओं ने मां की फोटो के समक्ष ज्योति प्रज्ज्वलित की और मां की अज्ञारी में घी, हवन सामग्री, लौंग, कपूर, धूप, मेवे आदि अर्पित कर पूजन किया। दोपहर में घरों में महिलाओं ने माता के छंद गए और कीर्तन किया गया। नगर के श्री त्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ, श्री मनोकामना मंदिर, प्राचीन श्री दुर्गा मंदिर, श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, श्री हरि मंदिर, माई का थान, महालक्ष्मी मंदिर समेत शहर के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें