फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आए माता के नवराते..........

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। चैत्र नवरात्र महोत्सव की तैयारियों को लेकर मंदिरों को भव्य व आकर्षक रूप में सजाया गया है। शहर के प्रमुख मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया तो बाजारों में पूजन सामग्री से लेकर माता के श्रृंगार और फलाहार में प्रयोग होने वाली खाद्य सामग्रियों की जमकर बिक्री हुई।
विज्ञापन

नवरात्र की शनिवार से शुरुआत होगी। अगले नौ दिनों तक मां भगवती के शक्ति, प्रेम, ज्ञान, सुख-समृद्धि समेत अन्य रूपों का पूजन-अर्चन किया जाएगा। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरुपों मां शैलपुत्री, मां ब्रह्मचारिणी, मां चंद्रघंटा, मां कूष्मांडा, मां स्कंदमाता, मां कात्यायनी, मां कालरात्रि, मां महागौरी और मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मंदिरों से लेकर घरों तक में माता की भेंट, जगराते और कीर्तन होंगे। शुक्रवार को शहर के पुराना गंज स्थित माई का थान मंदिर, हरिहर मंदिर, श्री त्रिपुरेश्वरी शक्ति पीठ, मिस्टनगंज अग्रवाल धर्मशाला स्थित शक्ति दरबार, सिविल लाइंस स्थित मां दुर्गा का प्राचीन मंदिर, मनोकामना मंदिर समेत सभी मंदिरों में मां का श्रृंगार कर मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया। नवरात्र व्रत के लिए आवश्यक पूजन सामग्री खरीदने के लिए भी बाजारों में भीड़ रही। हवन सामग्री, श्रृंगार सामग्री, माला, चुनरी, मां की अखंड ज्योति मां की पोशाक, मूर्तियों, कूटू का आटा, चोया, कपूर, लौंग, नारियल आदि की भी खरीदारी हुई। फूल मालाओं की भी खूब बिक्री हुई। लोगों ने फलों की भी खरीदारी की। फलों के ठेलों और दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें