शनिवार को बिलासपुर में नैनीताल हाईवे पर जाम में फंसे वाहन। अमर उजाला
नैनीताल हाईवे पर शनिवार को एक ट्राला खराब होने से वाहन चार घंटे से अधिक जाम में फंसे रहे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया। इस दौरान जाम में फंसे यात्री बेहद परेशान रहे।
नैनीताल हाईवे पर शनिवार की अपराहन करीब 12 बजे रुद्रपुर से रामपुर जा रहा एक ट्रक अचानक नैनीताल हाईवे स्थित डाकखाना रोड के पास खराब हो गया। ट्रक खराब होते ही हाईवे पर वाहनों के बढ़ते दबाव ने जाम की स्थिति पैदा कर दी। धीरे-धीरे हालत यह होने लगी कि हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो र्गइं। रुद्रपुर व रामपुर की ओर हाईवे पर करीब दो किलोमीटर जाम लग गया।
जाम का आलम यह हो गया कि यात्री बेहद परेशान हो गए। जाम की खास वजह नगर में फैला अतिक्रमण और साप्ताहिक पैठ भी रही। हालांकि, पुलिस दिन भर जाम को खुलवाने मेें लगी रही। फिर भी वाहन रेग- रेंग कर गुजरे।