फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल हाईवे पर ट्रक खराब, जाम

Wed, 09 Nov 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

नैनीताल हाईवे पर शनिवार को ईंट भरा ट्रक खराब होने से दो घंटे जाम में फंसे रहे। जिसकी वजह से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में पुलिस ने खराब ट्रक को हटवाया तब तक जाम खुल सका। 

नगर में नैनीताल हाईवे स्थित मुख्य चौराहे के पास मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे रुद्रपुर से रामपुर जा रहा लकड़ी भरा एक ट्रक एक्सल टूटने की वजह से अचानक खराब हो गया। ट्रक खराब होते ही हाईवे पर वाहनों के बढ़ते दबाव ने जाम की स्थिति पैदा कर दी। धीरे- धीरे हालत यह होने लगी कि हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गईं। रुद्रपुर व रामपुर की ओर हाईवे पर करीब दो किलोमीटर जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम का आलम यह हुआ कि मेन हाईवे के अलावा मिलक-केमरी रोड, माठखेड़ा रोड, अस्पताल रोड, सिनेमा रोड, पुरानी कोतवाली आदि रोडों पर भी जाम लग गया। पुलिस जाम को खुलवाने मेें लगी रही। फिर भी वाहन रेंग- रेंग कर नगर से गुजरे।  कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह सोलंकी ने बताया कि ट्रक को खाली कराकर हाईवे से हटवा दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें