फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वार में निकला भव्य नगरी कीर्तन, गतका पार्टी के करतब बने आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। दशम पिता श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज जी के प्रकाशोत्सव पर रविवार को भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। पंज प्यारे की अगुवाई में निकले नगर कीर्तन का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पर स्वागत किया। नगर कीर्तन में शामिल गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के दर्शन से संगत भाव विभोर हो गई। गतका पार्टी के करतब दिखाते युवा आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहब परिसर में रविवार सुबह नगर और ग्रामीण क्षेत्र के खालसा अनुयायी एकत्र हुए। सुबह नौ बजे नगर कीर्तन का शुभारंभ हुआ। सबसे आगे गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी चल रही थी। गुरु ग्रंथ साहिब को शीश नवाया गया। नगर कीर्तन बिलासपुर तिराहे से होता हुआ रजानगर, अब्बास नगर समेत अनेक गांवों से गुजरा तो दर्शन के लिए लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान फलों और प्रसाद का वितरण भी जारी रहा। नगर कीर्तन में गतका पार्टी ने उत्कृष्ट करतब दिखाकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। गुरुवाणी से वातावरण गुरुमय हो गया। नगर कीर्तन में शामिल संगत का उत्साह देखते ही बना। नगर की कीर्तन की अगुवाई बाबा निर्मल सिंह उर्फ गोरखा बाबा और बाबा प्रताप सिंह ने की। इस दौरान लखविंद्र सिंह, जगजीत सिंह, विचत्तर सिंह, जरनैल सिंह, दर्शन सिंह, अनूप सिंह और अमृत पाल सिंह आदि रहे। उधर, मिलक खानम पहुंचने पर नगर कीर्तन का स्वागत हुआ। यहां अमरदीप सिंह, नवदीप सिंह, बलदेव सिंह, सुखविंद्र सिंह, गुरबाज सिंह, पकार सिंह, नवजोत सिंह, सुखविंद्र सिंह, गुरबाज सिंह और शमशेर सिंह आदि रहे। नगर कीर्तन उत्तरांखड के केलाखेड़ा स्थित गुरुद्वारा पहुुंच कर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें