रामपुर बुशहर। रामपुर महाविद्यालय के इग्नू सेंटर में स्नातक के विभिन्न कोर्स को लेकर 31 जनवरी तक कोई भी छात्र दाखिला ले सकता है।
इग्नू के समन्वयक डॉ. राजन नेगी बताया कि इससे पहले इग्नू सेंटर में विभिन्न कोर्सों के लिए 24 दिसंबर 2021 अंतिम तिथि तय की थी। इंदिरा गांधी ओपन विश्वविद्यालय ने दोबारा प्रवेश तिथि बढ़ाया है। अधिक जानकारी के लिए छात्र इग्नू की बेबसाइट पर ऑनलाइन जानकारी हासिल कर सकते हैं।