फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहे गुरु के उद्घोष से गूंज उठा नगर

Tue, 24 Nov 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मिलक
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पंज प्यारों की अगुवाई में मंगलवार को भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान कीर्तन का नगर में कई स्थानों पर स्वागत किया गया। कीर्तन में शामिल स्कूली बच्चों ने पीटी प्रदर्शन, भांगड़ा और अन्य करतब दिखाए। वहीं, महिला जत्थे ने गुरु महिमा का बखान किया।
विज्ञापन



नगर में मंगलवार को नगर कीर्तन गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री गुरु सिंह सभा की ओर से धूमधाम से बैंडबाजों के साथ निका गया। इस दौरान कीर्तन के आगे पंज प्यारे चल रहे थे। वहीं, स्कूली बच्चे पीटी और भांगड़ा का प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया। सबसे पीछे नगर कीर्तन में भव्य झांकी सजी थी।


वहीं, महिला रागी जत्था गुरु का बखान करता चल रहा था। नगर कीर्तन नगर के होली चौक, हाईवे, नई बस्ती स्टेशन रोड होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पहुंचा और यहां पहुंचकर संपन्न हो गया। नगर कीर्तन में सपा विधायक विजय सिंह को सरोपा भेंट किया गया।
विज्ञापन



कीर्तन में कमेटी के प्रधान मंजीत सिंह नागपाल, हरजीत सिंह काके, त्रिलोचन सिंह, देवेंद्र सिंह, महेंद्रजीत सिंह, सुखवीर सिंह, सरदार मनोहर सिंह, जसपाल सिंह नागपाल, रिंपी नागपाल, जगजीत सिंह, सतपाल सिंह, गजेंद्र कौर, बलविंदर कौर, इंद्रजीत कौर आदि रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें