फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्ताना ए आलिया जमालिया के सज्जादानशीन फरहत अहमद जमाली का इंतकाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। आस्ताना- ए -आलिया जमालिया के सज्जादानशीन फरहत अहमद जमाली का गुरूवार को इंतकाल हो गया। तबियत बिगड़ने पर उन्हें मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां उनका इंतकाल हो गया। उनके इंतकाल से उनके मुरीद गमजदा हो हैं।
विज्ञापन

नगर में गंज थाना क्षेत्र स्थित आस्ताना ए आलिया जमालिया दरगाह के मुरीद अन्य प्रदेशों में भी हैं। यहां पर होने वाले कार्यक्रमों में तमाम जिलों से अकीदतमंद आते हैं और चादरपोशी कर दुआ मांगते हैं। जिले की नामचीन दरगाहों में शामिल आस्ताना ए आलिया जमालिया के सज्जादानशीन फरहत अहमद जमाली का गुरूवार को इंतकाल हो गया। उनकी तबियत अचानक खराब हो गई थी। बताया जा रहा है कि उन्हें घबराहट महसूस हो रही थी जिससे तबियत बिगड़ गई थी। जिस पर परिजनों ने उन्हें मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान उनका इंतकाल हो गया। उनके इंतकाल की सूचना पर दरगाह आने वाले अकीदतमंद और उनके मुुरीद गमजदा हो गए। तमाम लोगों की दरगाह पर भीड़ लग गई। गुरूवार देर शाम को जब उनका जनाजा रामपुर पहुंचा तो वहां पर तमाम लोग मौजूद थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद उनका दफन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें