प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने कराई पति की हत्या
मिलक पुलिस ने किया घटना का खुलासा, शराब पिलाकर ट्रेन के आगे धकेल दिया था साढ़ू ने
मिलक के रौराकलां में रेलवे ट्रैक के पास शव मिलने की घटना का पुलिस ने किय खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। पति की हत्या करने के मामले में पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि हत्या की वजह अवैध संबंध है। महिला के प्रेमी ने उसके पति अनिल को शराब पिलाकर ट्रेन के आगे धकेल दिया था।
मिलक थाना क्षेत्र के गांव परम निवासी ओमकार ने 12 फरवरी को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके बेटे अनिल का शव एक फरवरी की सुबह रौराकलां के निकट रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला था। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी बहू और उसके जीजा ने अनिल को ट्रेन के आगे धकेल कर हत्या कर दी है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने गुरुवार की रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी नंद ने बताया कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है और उसकी नजदीकियां अपनी साली के साथ हो गए थे। साली भागवती के अपने पति अनिल के साथ आए दिन झगड़ा हुआ करता था। जिसकी शिकायत वह मुझसे करती थी। हम दोनों ने मिलकर अनिल को ठिकाने लगाने की योजना बनानी शुरू कर दी। 14 जनवरी को थाना फतेहगंज पश्चिमी जिला बरेली क्षेत्र के ग्राम सिहोरा से दो नए सिम खरीदे थे। आपस में मोबाइल से बात कर अनिल को 31 जनवरी को मिलक बुलाया था। हम दोनों ने अनिल को अधिक शराब पिलाई। बातों बातो में रौरा कलां गांव के पास रेलवे लाइन के किनारे बैठाकर अनिल को पीछे से आ रही ट्रेन का आगे धकेल दिया था। इससे अनिल ट्रेन से टकराकर दूर जाकर गिरा था। मेरे भी दाहिने हाथ में चोट आई थी। ट्रेन की टक्कर लगने से अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई थी। एक फरवरी को शव मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई थी। हम लोग आश्वस्त हो गए थे, कि इसमें अब कोई कार्रवाई नहीं होगी। एएसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म स्वीकार कर लिया है। इस मामले में आईपीसी की धारा 304 में दर्ज मुकदमे को आईपीसी की धारा 302 और 201 में तरमीम कर दिया गया है।
000
पकड़े गए आरोपी
नंदलाल, भागवती