फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोट में गला काटकर युवक की सनसनीखेज हत्या 

Sat, 25 Aug 2018 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
मुबारक का फाइल फोटो।
विज्ञापन

विज्ञापन
 गुरुवार को घर से लापता हुए युवक मुबारक (23) का शव शुक्रवार रात जंगल में  मिला। हत्यारों ने गुप्तांग काटकर सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम दिया। हत्या के पीछे अवैध संबंधों की बात कही जा रही है। शनिवार सुबह एसपी और दूसरे पुलिस अफसरों ने मौका मुआयना करते हुए पीड़ित पक्ष से बातचीत की।  मामले में पास के ही रहने वाले दंपती पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया  गया था। देर शाम को पुलिस ने दंपती और उनके एक साथी को  गिरफ्तार कर लिया है।   

भोट थाना क्षेत्र के गांव सनैया सुख निवासी युुसूफ अली का आरोप है कि उसका बेटा  मुबारक  23 अगस्त की रात  पास के ही रहने वाले  मुन्नवर के घर  पर जाने की बात कहकर चला गया था। लेकिन उसके बाद वह वापस नही आया था। परिजनों ने उसको काफी तलाश किया था। लेकिन उसका पता नही चल सका।
विज्ञापन


शुक्रवार रात को गांव के ही रहने वाले एक युवक ने  उसको आकर सूचना दी कि मुबारक का शव जंगल में पड़ा है। यह सुनकर परिजनो के होश उड़ गए। सभी लोग एकत्र होकर वहां पर पहुंच गए। जहां उसके शव को देखकर रोना पीटना शुरु कर दिया। बाद में पुलिस भी आ गई।शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


म़ृतक के पिता ने मुन्नवर की पत्नी से संबंध होने  की बात कहते हुए हत्या का आरोप लगाया है। भागे हुए आरोपी दंपती को देर शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जहां पूछताछ में उन्होंने अपने एक साथी रफी का भी नाम बताया। जिसके बाद पुलिस ने उसको भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आला कत्ल भी बरामद कर लिया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें