फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Tue, 22 Mar 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टांडा
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
अब्बास नगर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। भाई ने दहेज के लिए ससुरालियों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। साथ ही ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नया गांव थाना सिविल लाइंस मुरादाबाद निवासी सुरेश ने थाना टांडा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें उसने बताया है कि उसकी बहन सोनिया की शादी 27 नवंबर 2011 को अब्बासनगर निवासी कुलदीप के साथ हुई थी।
विज्ञापन


शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। बीती 20 मार्च रविवार को ससुराल के पड़ोस से उसकी बहन की मौत की सूचना मिली। इस पर वह, पिता रामकरेश और माता प्रवेश देवी मौके पर पहुंचे, जहाँ पर उन्होंने सोनिया को मृत पाया। इस दौरान ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़ कर भाग गए थे। सुरेश ने आरोप लगाया है कि पति कुलदीप चार लोगों ने उसकी बहन को जहर देकर मार दिया। रविवार को देर शाम भाई सुरेश ने ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें