फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम महिलाओं को मिले समान अधिकार : नैपाल

Thu, 27 Oct 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में बुधवार को गेस्ट हाउस पर पत्रकार वार्ता करते भाजपा संसाद डा. नैपाल सिंह।  अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

सांसद डा. नैपाल सिंह ने तीन तलाक के मुद्दे पर कहा कि मुस्लिम महिलाओं को भी समान अधिकार मिलना चाहिए। उनका शोषण सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने सपा के बीच चल रहे आपसी झगड़े की मुख्य वजह स्वार्थवाद बताया है। 

वीआईपी कालोनी स्थित अपने कार्यालय पर डा. नैपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि मुस्लिम महिलाओं को समान अधिकारी देने की वकालत केंद्र सरकार कर रही है। तीन तलाक के माध्यम से उनका शोषण किया जा रहा है, इसे केंद्र सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय में फोन पर भी तीन बार तलाक कहकर उसे मान लिया जाता है और मुस्लिम महिला जिंदगी भर शोषण का शिकार होती है, यह एकदम गलत है, केंद्र सरकार इसको लेकर गंभीर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार को पत्र लिखकर उनकी मांगें पूरी करने की सिफारिश करने की भी जानकारी दी। केंद्र सरकार से आश्वासन मिला है, जल्द इस पर कोई फैसला होगा। सांसद ने प्रदेश में सपा के आपसी झगड़े को समाजवाद का नहीं स्वार्थवाद का झगड़ा बताया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री मोहन लोधी, छत्रपाल सिंह यादव, महेंद्र सिंह दिवाकर, सुरेश राजपूत, रिषी  पांडेय, रामकुमार दिवाकर आदि मौजूद रहे। सांसद ने मिलक तहसील के परम, हरैया, कृपया पांडेय, शीशरोड का भ्रमण करके सोलर लाइटें बांटीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें