फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 09 Sep 2026 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर। थाना टांडा क्षेत्र में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक बाइक से अपने घर लौट रहा था, तभी पीछे से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

हादसा सैदनगर चौकी क्षेत्र के मानकपुर बंजरिया-सरावा रोड पर हुआ। सींगनी निवासी गौरव (25) पास के ही गांव में एक डॉक्टर की क्लीनिक पर काम करता था। मंगलवार शाम युवक मानकपुर बंजरिया से बाइक से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह सरावा गांव के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर पहुंचे परिजन युवक को मुरादाबाद अस्पताल लेकर जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सीओ पंकज पंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें