फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 29 महाविद्यालयों में 17490 पौधों का रोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। राजकीय रजा डिग्री कॉलेज और राजकीय महिला डिग्री कॉलेज के साथ जिले भर के 29 महाविद्यालयों में वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। चार दिवसीय अभियान के पहले दिन 17490 पौधे रोपित किए गए।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर राजकीय रजा डिग्री कॉलेज में पौधरोपण किया गया। राजकीय रजा डिग्री कॉलेज को जनपद के उच्च शिक्षण संस्थानों में 19440 पौधों के रोपण का लक्ष्य दिया गया था।महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय को रामपुर के उच्च शिक्षा विभाग में पौधरोपण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी के निर्देशन में जनपद में स्थित चार राज्य एवं 25 वित्त पोषित महाविद्यालय में रविवार को 17490 पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान डॉ. हितेंद्र कुमार सिंह, डाक्टर प्रदीप कुमार, डॉ. ब्रह्म सिंह, पीयूष कुमार, राधेश्याम व लाल सिंह ने ने सक्रिय भाग लिया। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में तीन दिवसीय वृहद पौधरोपण अभियान का शुभारंभ हुआ। पहले दिन रविवार को इकोरेस्टोरेशन क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान हुए इस कार्यक्रम में छात्राओं ने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अतुल शर्मा, डा. सुनीता एवं एनएसएस. अधिकारी डा. रजिया परवीन अर्जुन, जामुन, गुलर यूकोलिप्टस के अलावा फलदार और औषधीय गुणों से भरपूर व छायादार पौधों को रोपित किया गया। 310 पौधे लगाने का लक्ष्य महाविद्यालय द्वारा पूरा किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डा.अतुल शर्मा ने पर्यावरण के संतुलन को बनाए के लिए अधिक से अधिक पौधे रोपित कर पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शबीना , शालू , समरा जफर, ज्योति, सोनम, फायजा रहमान, मुस्कान, ज्योति, खुशी सागर, महिमा, शैजल सिंह, आयुषी सागर, सिमरन, इकरा आसिफ, अर्चना, सुरभि, कंचन, अफसाना बी, प्रिया, एवं रौनक आदि छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। छात्रों ने पर्यावरण को बचाने का संकल्प लेते हुये जनजागरूकता अभियान चलाने का भी संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें