फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: फंदे से लटका मिला युवक का शव, फैली सनसनी

Thu, 09 Dec 2021 04:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

घटना की सूचना जब पुलिस को दी गई तो मिलक कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह तथा सीओ धर्म सिंह मर्छाल मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के रामपुर स्थित मिलक में गुरुवार की सुबह क्षेत्र के ऐंजन खेड़ा गांव में एक युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन


 गांव निवासी शिवहरी उर्फ रिंकू (24) गांव में रहकर ही खेती किसानी का कार्य करता था। शिवहरि के भाई मुनीश का कहना है कि बुधवार रात को शिवहरी अपने कमरे में सोया था और जब बृहस्पतिवार सुबह को उन लोगों ने कमरे में जाकर देखा तो शिवहरी उर्फ रिंकू का शव फंदे पर लटका हुआ था।

शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया तथा मौके पर भीड़ इकट्ठी हो गई।  परिजनों ने जब शिव हरी उर्फ रिंकू को फंदे से उतारा तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना जब पुलिस को दी गई तो मिलक कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह तथा सीओ धर्म सिंह मर्छाल मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें