फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: तहसील परिसर में पेड़ से 500-500 के नोटों की होने लगी बारिश, वकील समेत कई लोग पहुंचे बटोरने, जानें मामला

Fri, 17 Sep 2021 12:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर

सार

रामपुर के तहसील परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक वकील का रुपयों से भरा बैग बंदर लेकर भाग गया। बैग को लेकर सीधा पेड़ पर चढ़ गया। पेड़ से नोटों की बारिश करने लगा। देखते ही देखते बटोरने के लिए कई लोग मौके पर पहुंच गए। इस घटना के बाद वकील के होश उड़ गए।
विज्ञापन
पेड़ से 500-500 के नोटों की होने लगी बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के शाहबाद में स्टांप की खरीदारी करने आए एक वकील का रुपयों भरा बैग छीनकर बंदर भाग गया। इस दौरान बंदर पचास हजार रुपये की एक गड्डी लेकर पेड़ पर चढ़ गया और नोट फाड़कर फेंकने लगा। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल रहा और काफी लोगों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन


पचास-पचास हजार रुपये की तीन गड्डी नीचे गिर गईं
तहसील परिसर में गुरुवार को एक अजीबो-गरीब घटना घटित हुई। तहसील परिसर के ही एक वकील विनोद बाबू स्टांप खरीदने के लिए परिसर में ही अब्दुल रहमान स्टांप वेंडर के पास पहुंचे। इस दौरान वकील के हाथ में दो लाख रुपयो से भरा हुआ बैग था। इस बैग को छीनकर बंदर पेड़ पर चढ़ गया। इस दौरान बैग में रखी पचास-पचास हजार रुपये की तीन गड्डी नीचे गिर गईं। लेकिन एक पचास हजार रुपये की गड्डी बंदर लेकर पेड़ पर चढ़ गया। 

पेड़ से बंदर गड्डी को खोलकर रुपयों की करने लगा बरसात
इस घटना के बाद वकील के होश उड़ गए और उन्होंने बंदर से रुपयों की गुड्डी को छुड़ाना चाहा। इस दौरान पेड़ से बंदर गड्डी को खोलकर रुपयों की बरसात करने लगा। बंदर द्वारा फेंके गए रुपये वकील ने अन्य लोगों की सहायता से एकत्र कर लिए लेकिन, 5500 रुपये कम थे। जो कि बंदर के द्वारा फाड़कर या दूर फेंक दिए जाने के कारण नहीं मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें