रामपुर। धन तेरस पर चौपहिया वाहन एजेंसियों पर जमकर धन वर्षा होगी। धन तेरस पर चौपहिया वाहन के लिए ग्राहकों ने पहले ही बुकिंग कर ली है। कुछ ग्राहकों ने तो महीनों पहले बुकिंग कर ली थी। वहीं, दो पहिया वाहन के शोरूम भी ग्राहकों के स्वागत के लिए तैयार हो गए हैं।
धन तेरस पर वाहनों के साथ नई वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है। ग्राहक कई माह पहले से दिवाली और धन तेरस त्योहार आने की प्रतिक्षा करते हैं। लोग पहले से ही वाहनों की बुकिंग करा लेते हैं। धनतेरस पर ज्वैलरी, चांदी के सिक्के व इलेक्ट्रॉनिक आइटम भी खरीदते हैं। रामपुर में इस बार धनतेरस पर करीब 60 कारें और 100 से ज्यादा ट्रैक्टर बिकेंगे। दो हजार से ज्यादा दो पहिया वाहनों के भी धनतेरस पर बिकने की उम्मीद है।
...
बिजली की रंग बिरंगी रोशनी से जगमगाए शोरूम
शहर में कारों के शोरूम बिजली की रोशनी से जगमग हो गए हैं। मारुति, ह्युंडई और महिंद्रा कारों के शोरूम पर ग्राहकों केे स्वागत के लिए सजाए गए हैं। ग्राहकों के लिए नाश्ते की व्यवस्था भी की गई है। यही स्थिति दो पहिया वाहनों के शोरूम की है। हीरो, होंडा, सुजुकी, बजाज, रायल एनफील्ड, टीवीएस कंपनी के शोरूम के साथ ही इस बार दो पहिया इलैक्ट्रिक वाहनों की भी अच्छी बिक्री होगी। धनतेरस के लिए शहर में इलेक्ट्रॉनिक्स, ज्वैलरी, विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन के शोरूम और ब्रांडेड कंपनी के शोरूम भी धनतेरस के लिए सज गए हैं। कोरोना संक्रमण के बाद दुकानदारों को धनतेरस और दिवाली पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
-अक्तूबर माह में 100 से ज्यादा कारें बिक चुकी हैं। धनतेरस के लिए ग्राहकों ने 40 कारों की एडवांस बुकिंग की है। उनकी डिलीवरी मंगलवार को धनतेरस पर की जाएगी। -मो. नाजिर, सैल्स मैनेजर, आकांक्षा आटोमोबाइल्स
-धनतेरस पर आठ कारों की एडवांस बुकिंग हुई है। उनकी डिलीवरी करने की पूरी तैयारी है। धनतेरस के बाद दिवाली तक और भी कारें बुक होंगी। -शादाब अली, सैल्स मैनेजर, ह्युंडई शोरूम
-धन तेरस पर सात कारें बुक हुई हैं, जिनकी डिलीवरी दी जानी है। दिवाली तक अभी और भी कारें बुक होने की उम्मीद है। शोरूम पर ग्राहकों के स्वागत की पूरी तैयारी की गई है। -आबिद अली, सैल्स मैनेजर, महिन्द्रा शोरूम