फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से डाल सकेंगे वोट

Fri, 03 Feb 2017 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

विधान परिषद की बरेली मुरादाबाद खंड स्नातक सीट के सदस्य पद के लिए शुक्रवार को वोटिंग होगी। इसके लिए प्रशासन की ओर से अपने स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गई हैं। मतदान सुबह आठ बजे से शुरू होगा।   

विधान परिषद सदस्य की बरेली-मुरादाबाद खण्ड स्नातक सीट के लिए चुनाव के लिए पिछले काफी समय से तैयारियां की जा रही थीं। इन तैयारियों को अब पूरा कर लिया गया है। बरेली-मुरादाबाद सीट पर होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। इस सीट पर रामपुर से 9386 वोटर वोटिंग करेंगे। इसके लिए मतदाता सूची को अपडेट कर लिया गया है। मतदान के लिए जिले को छह जोन में बांट दिया है। यहां पर एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही तहसीलदारों के साथ ही जिला स्तरीय अफसरों को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। चुनाव के लिए 21 माइक्रो आर्ब्जरवर तैनात किए गए हैं। प्रशासन की ओर से  साफ किया गया है कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होगा। इसके लिए पूरी  तैयारियां की जा रही हैं। चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित निर्वाचन कार्यालय से पोलिंग पार्टियों की रवानगी हो गई। इस दौरान एडीएम एमपी सिंह भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें