फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलदेव सिंह औलख के राज्यमंत्री बनने से रामपुर के विकास की फिर जागी उम्मीदें

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बलदेव सिंह औलख के प्रदेश सरकार में लगातार दूसरी बार राज्यमंत्री बनने से रामपुर के विकास की नई उम्मीदें जग गई हैं। फिर चाहें सड़कों की बात हो या फिर सिंचाई और बिजली की बात हो। उनके समर्थकों में यह भी चर्चा है कि इस बार उन्हें किसी महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी मिल सकती है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार में बतौर राज्यमंत्री दूसरी बार शपथ लेने वाले बलदेव सिंह औलख से रामपुर की जनता को काफी उम्मीदें हैं। वह पहले कार्यकाल में 765 केवी बिजलीघर, बिलासपुर में रोडवेज बस अड्डा जैसी सौगातें लेकर आने में कामयाब रहे। लेकिन, इस बार उम्मीदें काफी अधिक हैं। हालांकि, उन्होंने चुनाव से पहले ही जनता से क्षेत्र के विकास को लेकर तमाम वादे किए थे। किंतु, उनकी प्राथमिकताओं में सड़कें, बिजली, पानी, सिंचाई जैसे बिंदु ही रहने वाले हैं। इसके अलावा परिवहन, स्वास्थ्य और पर्यटन के क्षेत्र में भी बड़ी परियोजनाओं को रामपुर में लाने की उम्मीद है। दरअसल, वह बिलासपुर में चौराहे के सौंदर्यीकरण में लगे हैं। लिहाजा, संभव है कि पुराने प्रोजेक्टों को नए सिरे से ही आगे बढ़ाया जाए। इसके अतिरिक्त उच्च शिक्षा को लेकर भी बड़े काम होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें