फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और टॉप टेन हिस्ट्रीशीटरों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफनी (रामपुर)। थाना क्षेत्र में शनिवार की रात को मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में टॉपटेन दो हिस्ट्रीशीटरों में एक को दाहिने पैर में गोली लगने पर घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी दूसरा हिस्ट्रीशीटर मौके से भाग गया। पुलिस ने पकड़े गए घायल हिस्ट्रीशीटर के कब्जे से तमंचा, कारतूस और 41 सौ रुपये भी बरामद किए हैं। पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर पर 15 मामले दर्ज हैं। वहीं, फरार हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ भी 17 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शनिवार देर रात सैफनी पुलिस मझरा घाट के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मूढापांडे की ओर से एक बाइक पर आ रहे दो लोगों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो चालक ने बाइक तेज रफ्तार में भगा दी। पुलिस ने पीछा किया, तो दोनों ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। गोली लगने के बाद वह जमीन पर गिर गया जबकि, एक बदमाश बाइक लेकर भागने में कामयाब हो गया। बाद में पुलिस ने पकड़े गए घायल बदमाश सैफनी थाना क्षेत्र के ललवारा गांव निवासी गुलाम नवी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और 41 सौ रुपये बरामद किए हैं।
सैफनी थाना प्रभारी प्रवीण कटियार ने बताया कि फरार बदमाश सैफनी थाना क्षेत्र के ललवारा गांव निवासी अरकान है। बाइक अरकान ही चला रहा था, जबकि बाइक पर पीछे गुलाम नवी बैठा था। दोनों थाने के टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर हैं। फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें