फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। प्रदेेश सरकार में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) गुलाब देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ने आजादी के बाद की ऐतिहासिक गलतियों को सुधारा है। अब सरकार जनहित एवं विकास से जुड़े फैसले तेजी से लेने के लिए जानी जाती है। 396 बड़ी योजनाएं चल रही हैं। सरकार की कोशिश लोगों को आत्मनिर्भर बनाना है, चाहे वह स्किल इंडिया हो, स्टैंड अप इंडिया मिशन हो या फिर रेहड़ी पटरी वाले हों।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन एक पैलेस में प्रथम सत्र का शुभारंभ भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। मुख्य अतिथि गुलाब देवी ने कहा कि केंद्र सरकार ने लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत किया। वहीं, दूसरी ओर विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान से देश के 50 करोड़ गरीबों को इलाज के बोझ से मुक्ति दिलाने, करोड़ों गरीब महिलाओं को उज्ज्वल योजना के माध्यम से सशक्तीकरण, किसानों को सालाना छह हजार रुपये की आर्थिक कृषि सहायता राशि, हर गरीब-छात्र-हर नागरिक को जनधन खाते के माध्यम से बैंक को तक पहुंच जैसे सर्व स्पर्शी निर्णयों के माध्यम से नए भारत का सृजन किया है।
द्वितीय सत्र में रामपुर के जिला प्रभारी राजीव सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश प्रदेश अपहरण उद्योग, भ्रष्टाचार, लूटमार, दंगों की मार से बचाते हुए देश एवं प्रदेश को सुरक्षित शासन प्रशासन प्रदान किया है। तृतीय सत्र में एमएलसी गोपाल अंजान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से रोजगारपरक वातावरण का निर्माण किया है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अशोक विश्नोई ने किया। जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के प्रभारी सुभाष भटनागर ने कार्यक्रम की सुंदर रचना की। बैठक में कपिल आर्य, मोहन सैनी, हरिओम मौर्य, राजीव मांगलिक, सतनाम सिंह, महेश मौर्य, मोहन लोधी, जगपाल यादव, अजय तिवारी, डोली रंधावा, अनुज सक्सेना, प्रेम शंकर पांडेय, संजय पाठक, ऋषभ ठाकुर, अवधेश शर्मा, कृष्णपाल लोधी, वेद प्रकाश आहूजा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें