रामपुर। महिला डिग्री कॉलेज में दो पालियों में हुई मिड टर्म परीक्षा में 26 छात्राएं अनुपस्थित रहीं। नई शिक्षा नीति के तहत स्नातक प्रथम वर्ष की मिड टर्म परीक्षाएं कराई जा रही हैं।
शुक्रवार को राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में पहली पाली में इतिहास विषय की परीक्षा हुई। इसमें 148 छात्राएं पंजीकृत थीं, लेकिन 132 छात्राओं ने ही परीक्षा दी। संगीत विषय की परीक्षा में आठ छात्राएं पंजीकृत थीं। इसमें से सात छात्राओं ने परीक्षा दी, जबकि एक छात्रा अनुपस्थित रही। कला और आलेखन विषय की परीक्षा में 67 छात्राएं पंजीकृत थीं। इनमें से 58 छात्राओं ने परीक्षा दी, जबकि नौ छात्राएं अनुपस्थित रहीं।