विभिन्न किसान संगठनों ने भी डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा को ज्ञापन सौंपकर उनकी समस्याओं के समाधान की मांग की। भाकियू लोकशक्ति ने ज्ञापन सौंपकर कर्जमाफी से वंचित पात्र किसानों को लाभ दिए जानेकी मांग की। ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद एहसान, मोहम्मद उस्मान, वाजिद अली, मोहम्मद फुरकान, आदि शामिल रहे।
भारतीय किसान यूनियन अंबावता ने भी डिप्टी सीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मुजफ्फरनगर में किसानों पर हुए लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों को निलंबित किए जान की मांग की। ज्ञापन पर सलीम वारसी, नावेद खां, हरताल सिंह यादव, आदि के नाम शामिल हैं।
भारतीय किसान यूनियन असली ने भी ज्ञापन सौंपकर ब्याज सहित बकाया गन्ना भुगतान करने, की मांग की गई। ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष उस्मान अली पाशा, फहीमउद्दीन, खलील अहमद, मुन्ने मलिक, इरशाद पाशा के नाम हैं। मदर टेरेसा वेलफेयर सोसायटी ने भी डिप्टी सीएम को ज्ञापन सौंपकर पात्र वंचितों को आसरा आवास आवंटित किए जाने की मांग की।