फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 लोगों की हुई मलेरिया जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सिविल लाइंस क्षेत्र के अजीतपुर में मलेरिया की जांच की। इस दौरान एंटीलार्वा दवाओं का भी छिड़काव कराया गया। साथ ही लोगों को संक्रामक रोगों से बचने के तरीके भी बताए।
विज्ञापन

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अजीतपुर निवासी केशव पुत्र राकेश के घर जाकर घर में सदस्यों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान राकेश कुमार ने बताया कि उनके पुत्र केशव को बुखार आया था और जिला चिकित्सालय से दवा चल रही है। टीम ने 18 लोगों की जांच की। सभी निगेटिव पाए गए। इसके बाद टीम सुमित पुत्र सुनील कश्यप के घर गईं। इसमें सुमित के भाई ने बताया कि सुमित को 21 अक्तूबर को बुखार आया था। टीम ने वहां 23 लोगों की मलेरिया की जांच की। इसके अलावा टीम ने घरों में लार्वा निरोधक दवा का छिड़काव कराया। घरों में कूलर, फ्रिज एवं अन्य पात्रों की जांच की। इसके बाद लोगों को डेंगू, मलेरिया एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों के नियंत्रण, रोकथाम एवं बचाव के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर सहायक मलेरिया अधिकारी राजेश कुमार राय, फाइलेरिया निरीक्षक देवराज, विजयपाल, अरूण कुमार और इतरत अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें