फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात के दिनों में तालाब में तब्दील हो जाती हैं सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने अपनी समस्याएं उठाईं। इस बीच सबसे बड़ी समस्या औद्योगिक आस्थान की सड़कों एवं नालियों की सफाई की थी। उद्यमी बोले कि बरसात के दिनों में सड़कों की हालत किसी तालाब जैैसी नजर आती है। ऐसे में नालियों और सड़कों की दशा ठीक कराई जाए।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक हुई। इसमें उद्यमियों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। मैसर्स बालाजी पेपर प्रोडक्ट्स बिलासपुर की ओर से औद्योगिक इकाई स्थापना के लिए निर्धारित भूमि को औद्योगिक प्रयोजन में परिवर्तित करने के संबंध में जरूरी कार्यवाही करने का मुद्दा उठाया, इस पर सीडीओ ने बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी को निर्देशित किया। व्हील्स इंडिया लिमिटेड टांडा बादली इकाई के पास सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस चौकी स्थापित कराने के प्रस्ताव के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि उपायुक्त उद्योग इस संबंध में पुलिस अधीक्षक से पत्राचार करते हुए जरूरी कार्यवाही कराएं। औद्योगिक आस्थान रोशन बाग की सड़क व नालियों की भारी बारिश से पहले अनिवार्य रूप से साफ कराने के लिए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए। औद्योगिक आस्थान में सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस गश्त को नियमित रूप से बनाए रखने के बारे में भी चर्चा की गई। स्वार क्षेत्र के गंदे पानी को मिनी औद्योगिक क्षेत्र में जाने से रोकने के लिए स्वार में अधूरे नाले को एक सप्ताह के भीतर पूर्ण कराने के भी निर्देश अधिशासी अधिकारी स्वार को दिए। इस दौरान उपायुक्त उद्योग सुशील कुमार शर्मा एवं उप जिलाधिकारी सदर सचिन राजपूत सहित अन्य अधिकारीगण एवं उद्यमी बंधु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें