रामपुर। बृहस्पतिवार को जिले में 23 ग्रामीण क्षेत्रों के क्लस्टर समेत 55 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। जिसमें कुल 4906 लोगों ने टीका लगवाया। इसमें जिला अस्पताल में बनाए गए महिला विशेष बूथ पर 62 महिलाओं ने टीका लगवाया। जबकि 12 साल से कम आयु वाले बच्चों के अभिभावकों के लिए बनाए गए बूथ पर 20 लोगों ने टीका लगवाया।
बृहस्पतिवार को 18 से 44 साल आयु वाले 3476 लोगों पहली डोज ली। इसके साथ ही 45 से 60 साल आयु वाले 1049 लोगों ने पहली और 112 लोगों ने दूसरी डोज ली। साठ साल से अधिक आयु वाले 183 लोगों ने पहली और 80 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके साथ ही 6 फ्रंटलाइन वर्कर ने दूसरी डोज ली।