रामपुर। कांग्रेस जिला कार्यकारिणी के संगठन विस्तार को कांग्रेसियों ने पूर्व सांसद बेगम नूरबानों केे साथ मंथन किया। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा भी की।
गुरुवार को जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता और शहर अध्यक्ष नोमान खां ने नूरमहल मे पूर्व सांसद बेगम नूरबानो से मिले। पदाधिकारियों ने विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई। पूर्व सांसद बेगम नूरबानो ने कहा प्रियंका गांधी से सभी विपक्षी दल पूरी तरह घबरा गए हैं। सरकार को प्रियंका गांधी से डर सताने लगा है। उन्होंने कहा कि सरकार यह जान ले कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की जनता की आवाज बन चुकी हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव मे महिलाओं का अहम रोल होगा। प्रियंका गांधी द्वारा यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने पर इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और स्नातक लड़कियों को इलेक्ट्रानिक स्कूटी देने की घोषणा का स्वागत किया। इस मौके पर काशिफ ,खां, अकरम सुलतान,वासिक अली, शकील मंसूरी, सरफराज अहमद, मोहम्मद आलिम, दिव्यांश सिंघल आदि मौजूद रहे।