आसमान पर छाए घने बादल और आसमान की गरज से किसानों का दिल दहल रहा है। सर्द हवाएं चलने से ठंड भी बढ़ गई है। बिजली की चमक से आम के बागों में नुकसान होने का खतरा है। ऐसे में किसानों की नजर आसमान पर लगी है।
पिछले दिन से मौसम का मिजाज खराब है। बुधवार की रात हवा के साथ हुई बारिश से किसानों को खौफजदा कर दिया। क्योंकि इस समय गेहूं और तिलहनी फसलें तैयार हैं। आलू भी खुदाई हो रही है। सैकड़ों मीट्रिक टन आलू खेतों में खुदा पड़ा है।
ऐसे में बारिश और तेज हवा फसलों को भारी नुकसान पहुंचा सकती है।मौसम को देखकर बाग मालिक भी चिंतित हैं। सैदनगर क्षेत्र में नगलिया आकिल, खौद, बहादरगंज, आंगा,काशीपुर, सींगनखेड़ा, इमरता, बजावाला, मिश्रीनगर शुमाली, बढ़ापुरा, नवाबगंज, पैगा, करनपुर, ढक्का हरेैटा, वाजीदपुर गांवों में बागों की संख्या अधिक है।