इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं। ईवीएम से शनिवार को आपके विधायक का नाम निकलकर सामने आ जाएगा। मतगणना के बाद पांचो विधानसभा सीटों के विजेताओं की घोषणा कर दी जाएगी। मतगणना को लेकर पुलिस प्रशासनिक अमला मुस्तैद है।
दूसरे चरण में 15 फरवरी को हुए मतदान के बाद से रामपुर की पांच सीटों के नतीजों को लेकर इंतजार काफी समय से किया जा रहा है। यह इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। शनिवार को कड़े सुरक्षा प्रबंध के बीच मतगणना का कार्य होगा। मतगणना मंडी समिति में सुबह आठ बजे से शुरू होगी। इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। शनिवार की सुबह आठ बजे मतगणना पोस्टल बैलेट के जरिए शुरू होगी।
विज्ञापन
उम्मीद जताई जा रही है कि मतगणना के रुझान सुबह दस बजे से आने शुरू हो जाएंगे। दोपहर तक काफी परिणाम घोषित किए जा सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डा.राजशेखर व एसपी केशव कुमार चौधरी ने शनिवार को मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां पर अंतिम दौर की तैयारियों का जयाजा लिया गया। इसके साथ ही यहां पर मतगणना को पारदर्शी बनाने केलिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। किए गए हैं। शनिवार की सुबह आठ बजे मतगणना पोस्टल बैलेट के जरिए शुरू होगी।
उम्मीद जताई जा रही है कि मतगणना के रुझान सुबह दस बजे से आने शुरू हो जाएंगे। दोपहर तक काफी परिणाम घोषित किए जा सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डा.राजशेखर व एसपी केशव कुमार चौधरी ने शनिवार को मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां पर अंतिम दौर की तैयारियों का जयाजा लिया गया। इसके साथ ही यहां पर मतगणना को पारदर्शी बनाने केलिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।