फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत

Tue, 02 Jun 2026 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। नगर के पटवाई रोड स्थित ग्राम खुटिया के समीप सोमवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम बकराबाद निवासी भगवान दास (50) सोमवार सुबह राजमिस्त्री का कार्य करने के लिए ग्राम किरा गए थे। देर शाम काम से वापस घर लौटते समय पटवाई रोड पर ग्राम खुटिया के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार भगवान दास राजमिस्त्री का कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी समेत छह बच्चे हैं। इनमें एक पुत्र और एक पुत्री अविवाहित हैं।
कोतवाल मनीराम सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें