फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दहेज के लिए गला दबाकर की गई थी विवाहिता की हत्या

Wed, 18 Feb 2026 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। नगर में सोमवार को विवाहिता मुंतियाज जहां की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में मृतका की मौत का कारण गला दबाकर हत्या बताया गया है। साथ ही गले पर चोट के स्पष्ट निशान भी पाए गए हैं। पुलिस हत्या कर शव को लटकाने की बात मानकर जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी पति जुनैद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला चक में सोमवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता शव मिलने के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतका के पिता ने पति समेत चार लोगों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।

मृतका मुंतियाज जहां पुत्री जलील अहमद, निवासी कुचैटा, अजीमनगर का विवाह नौ फरवरी 2025 को जुनैद पुत्र जाकिर अली निवासी मोहल्ला चक स्वार से हुआ था। पिता के अनुसार विवाह में सात लाख की कार समेत करीब 15 लाख रुपये का दहेज दिया गया था, लेकिन ससुराल पक्ष स्कॉर्पियो व 20 लाख रुपये नकद की और मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर मुंतियाज को प्रताड़ित किया जाता था।
विज्ञापन

पिता का आरोप है कि 15 फरवरी की शाम उनकी बेटी ने फोन पर मारपीट व जान से मारने की धमकी की सूचना दी थी। अगले दिन जब वह गांव के प्रधान पति के साथ ससुराल पहुंचे तो घर बंद मिला। गेट खुलने पर उनकी पुत्री मृत अवस्था में फंदे से लटकी मिली।
कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या गला घोंटने से होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद महिला को फंदे में लटकाया गया है। तहरीर के आधार पर पति जुनैद, आजम, इल्मा और मुरसलीन के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ अतुल कुमार पांडेय ने बताया कि मुख्य आरोपी जुनैद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, शेष की तलाश जारी है।

सीसीटीवी से खुलेगा राज
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आरोपी पति से पूछताछ की है। कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखी जाएगी। आरोपी के अनुसार जिस समय हत्या हुई उस समय घर में कोई पुरुष नहीं था। उस समय घर में सास, जेठानी और ननद थी। उन्होंने कहा कि महिलाएं की हत्या कर शव को लटका नहीं सकतीं। उस समय घर पर कोई पुरुष रहा होगा। विवाहिता जहां रहती थी, उस गली में कई सीसीटीवी लगे हैं। उस आधार पर जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें